Thursday, November 29, 2018

Box Office Collection में 2.0 फिल्म का धमाल, रजनीकांत ने मचाई धूम

रजनीकांत साउथ के मेगास्टार हैं. उनकी फिल्मों का इंतजार, प्रशंसकों को बेसब्री से रहता है. रजनीकांत की फिल्म 2.0 रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने लगी है. चेन्नई में फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है. पहले दिन फिल्म की कमाई देखें तो इसने चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए सबसे ज्यादा कमाई का नया कीर्तिमान रच दिया है.

एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट कौशिक एल एम के मुताबिक फिल्म ने चिन्नई में फिल्म पहले 2.64 करोड़ रुपये की कमाई की है. 2.0 ने कुछ ही दिन पहले रिलीज हुई फिल्म "सरकार" का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सरकार ने चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे में 2.37 करोड़ की कमाई की थी.

इसके अलावा तीसरे नंबर पर भी रजनीकांत की ही फिल्म है. चेन्नई में काला का पहले दिन का कलेक्शन 1.76 करोड़ रहा था. मर्सल ने 1.52 करोड़ और "विवेगम" ने 1.21 करोड़ की कमाई की थी.

2.0 काफी बड़े बजट में बनी फिल्म है. अलग अलग रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 500 करोड़ से ऊपर बताया बताया जा रहा है. अनुमान ये भी हैं कि फिल्म पहले दिन 100 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बना सकती है. अभी फिल्म की टोटल कमाई के आंकड़े सामने नहीं आए. ये फिल्म एक दर्जन से ज्यादा भाषाओं में रिलीज हुई है.

2.0 में पहली बार रजनीकांत और बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार साथ काम करते नजर आ रहे हैं. फिल्म में अक्षय ने निगेटिव रोल प्ले किया है.

2.0, फिल्म रोबोट का सीक्वल है. फिल्म तकनीकी रूप से काफी स्ट्रॉन्ग है. फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है. फिल्म का विजुअल ट्रीट कमाल का बताया जा रहा है. फिल्म में वीएफएक्स का भी काफी यूज किया गया है. 2.0 में भरपूर एक्शन के साथ रोबोट रोमांस भी दिखाया गया है. एमी जैक्सन फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में हैं.

आजतक राजस्थान पंचायत 2018 के नवां सत्र फिर खिलेगा कमल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शिरकत की. इस सत्र का संचालन राहुल कंवल ने किया. इस सत्र की शुरुआत करते हुए राहुल ने पूछा कि पार्टी अध्यक्ष को किन राज्यों में जीत की संभावना दिखाई दे रही है. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में बिना किसी समर्थन सरकार बनाने जा रही है वहीं मध्यप्रदेश और राजस्थान में पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है.

राजस्थान में मुख्यमंत्री से मतभेद के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि जब राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजय की मुख्यमंत्री का लक्ष्य एक है तो मतभेद का कोई सवाल नहीं खड़ा होता. वहीं टिकट बंटवारे पर उठे विवाद पर शाह ने कहा कि बीजेपी में राज्य का मुख्यमंत्री और पार्टी का अध्यक्ष सिर्फ किसी उम्मीदवार के लिए अफना मत रख सकते हैं और फैसला पार्टी की टीम करती है. लिहाजा, टिकट बंटवारे में भी किसी तरह के मतभेद का सवाल नहीं है.

Thursday, November 8, 2018

कांग्रेस ने 72%, भाजपा ने 71% करोड़पति उम्मीदवारों को दोबारा चुनाव में उतारा

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 184 और भाजपा ने 192 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और मध्य प्रदेश इलेक्शन वॉच ने इनमें से कांग्रेस के 171 और भाजपा के 177 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया। ये हलफनामे 4 नवंबर तक भरे गए थे। एडीआर के मुताबिक, इनमें से कांग्रेस ने 72 फीसदी और भाजपा ने 71 फीसदी करोड़पति कैंडिडेट्स को दोबारा चुनाव में उतरने का मौका दिया है।

कांग्रेस-भाजपा के 146 मौजूदा विधायकों को टिकट
कांग्रेस के 171 उम्मीदवारों में से 99 ने 2013 में भी चुनाव लड़ा था और इनमें 50 मौजूदा विधायक हैं। भाजपा के 177 उम्मीदवारों में से 125 ने पिछला चुनाव लड़ा था और इनमें 96 मौजूदा विधायक हैं। 

भाजपा के पवैया, कांग्रेस के गिरीश पर सबसे ज्यादा गंभीर मामले
दोबारा चुनाव में उतरे भाजपा के 28 और कांग्रेस के 41 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से भाजपा के 18 और कांग्रेस के 27 कैंडिडेट्स पर गंभीर केस दर्ज हैं। भाजपा के 14% और कांग्रेस के 27% उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं। भाजपा के जयभान सिंह पवैया और कांग्रेस के गिरीश कुमार पर सबसे ज्यादा 8-8 गंभीर केस दर्ज हैं।

भाजपा के संजय पाठक की संपत्ति सबसे ज्यादा
दोबारा चुनाव लड़ रहे भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5-5 करोड़ रुपए है। इनमें भाजपा के 89 और कांग्रेस के 71 करोड़पति उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा संपत्ति भाजपा के संजय पाठक के नाम है। विजय राघौगढ़ से उम्मीदवार पाठक ने अपनी संपत्ति 141 करोड़ रुपए दर्शाई है। दूसरे नंबर पर भाजपा के ही चेतन कश्यप (120 करोड़ रु.) हैं। कांग्रेस से सबसे ज्यादा संपत्ति वाले उम्मीदवार संजय शर्मा हैं, जो चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने अपनी संपत्ति 65 करोड़ दर्शाई है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। भोपाल मध्य से आरिफ मसूद को टिकट दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 155 और दूसरी सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। अभी तक कांग्रेस 230 विधानसभा सीटों के लिए 184 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

वहीं, भाजपा ने सोमवार को 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें भी इंदौर की सभी 9 और भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है। भाजपा ने पहली सूची में 176 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इस तरह भाजपा अब तक 193 प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है। राज्य में 28 नवंबर को मतदान होना है। 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे।